खेल / Sports

बास्केटबॉल के नियम (Basketball)- खेल का मैदान, महत्वपूर्ण तथ्य एवं प्रतियोगिताएं

बास्केटबॉल के नियम (Basketball)- खेल का मैदान, महत्वपूर्ण तथ्य एवं प्रतियोगिताएं

इस पोस्ट की PDF को नीचे दिये लिंक्स से download किया जा सकता है। 

बास्केटबॉल खेल के जन्मदाता नॉर्थ स्मिथ नामक अमरीकन थे। उन्होंने स्प्रिंगफील्ड के ‘वाई० एम० सी० ए० शारीरिक शिक्षा कॉलेज’ में सन् 1891 में इस खेल का विकास किया था। सन् 1894 में अमेरिका में पहला ‘बास्केटबॉल क्लब’ स्थापित हुआ। सन् 1908 में ‘राष्ट्रीय बास्केटबॉल संघ’ की स्थापना हुई। सन् 1913 में इस खेल के नियम बने। सन् 1932 में इस खेल की पहली प्रतियोगिता अमरीका में सम्पन्न हुई। सन् 1836 में बास्केटबॉल को ओलम्पिक खेलों में स्थान मिल गया । सन् 1948 में बास्केटबॉल का अंतर्राष्ट्रीय संघ स्थापित हुआ। सन् 1950 में इस खेल की अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताएँ आरम्भ हो गई ।

सन् 1934 में भारत में इस खेल का प्रचार हुआ। सन् 1950 में ‘भारतीय बास्केटबॉल संघ’ की स्थापना हुई। आजकल यह खेल देश में बहुत लोकप्रिय है। पुरुष एवं महिलाएँ दोनों ही खेल में भाग लेते हैं।

Table of Contents

बास्केटबॉल का मैदान

इस खेल का मैदान आयताकार एवं ठोस धरातल वाला होना चाहिए। यह मैदान अथवा कोर्ट 28 मीटर लम्बा एवं 15 मीटर चौड़ा होता है। कोर्ट के चारों ओर सीमा-रेखाएँ होती हैं। कोर्ट के बाहर 2 मीटर की दूरी पर चारों ओर एक रेखा होती है। इस रेखा के पास दर्शकों के बैठने का स्थान होता है। केन्द्र-वृत्त का अर्द्धव्यास 1.80 मीटर होता है । कोर्ट दो भागों में बँटा होता है। टीम का आगे का क्षेत्र -कोर्ट का वह भाग है जो विपक्षी टीम की बास्केट के पीछे, अन्तरेखा और केन्द्रीय रेखा के किनारे के मध्य में आता है। कोर्ट का अन्य भाग केन्द्रीय रेखा सहित टीम के पीछे का क्षेत्र होता है। कोर्ट के दोनों ओर धरातल से 2 मीटर की ऊँचाई पर दो बोर्ड लगाये जाते हैं। बोर्ड के बीच में लोहे के गोल तार का एक गोला लगाया जाता है। इस गोले को बोर्ड से 15 सेमी आगे निकली पटरी से जोड़ दिया जाता है। इस गोले पर एक जाल बाँध दिया जाता है, जो 40 सेमी नीचे लटकता हुआ रहता है।

बास्केटबॉल का मैदान

बास्केटबॉल का मैदान

बास्केटबॉल खेल के महत्त्वपूर्ण तथ्य

इस खेल के महत्त्वपर्ण तथ्य निम्नलिखित हैं-

(1) इस खेल में दो टीमें भाग लेती हैं। प्रत्येक टीम में पाँच खिलाड़ी होते हैं।

(2) खेल की अवधि 50 मिनट की होती है । इसमें 20-20 मिनट की दो पारियाँ एवं 10  मिनट का मध्यान्तर होता है।

(3) दोनों टीमों के खिलाड़ियों की पोशाक भिन्न होती हैं ।

(4) बास्केटबॉल की गेंद का व्यास 75 सेमी और भार 625 ग्राम होता है।

(5) खेल के दौरान प्रत्येक टीम विपक्षी टीम की बास्केट में गेंद डालने का प्रयास करती है तथा अपनी बास्केट की सुरक्षा करती हैं।

(6) अम्पायर दो विरोधियों के बीच केन्द्र-वृत्त में गंद को उछालकर खेल का प्रारम्भ करता है।

(7) खिलाड़ी गेंद को हाथों से उछालकर अपने साथी को देते हैं और इस क्रम से खिलाड़ी गेंद को विपक्षी टीम की बास्केट में डालने का प्रयास करते हैं।

(৪) यदि आक्रमणकारी टीम विपक्षी की बास्केट में गेंद डालने में सफल हो जाती है तो एक बार में उसे दो अंक मिलते हैं। जो टीम अधिक अंक बनाती है, वही विजयी मानी जाती है।

बास्केटबॉल के नियम

इस खेल के प्रमुख नियम निम्न प्रकार हैं-

(1) कोई भी खिलाड़ी गेंद को 30 सेकण्ड से अधिक समय तक नहीं रोक सकता है।

(2) यदि कोई खिलाड़ी नीचे से बास्केट में गेंद को डालता है तो वह ‘फाउल’ होगा।

(3) कोई भी खिलाड़ी उछाल-गेंद की संविदाओं का उल्लंघन नहीं कर सकता है।

(4) यदि किसी टीम के 5 खिलाड़ी मैदान में उपस्थित नहीं होते हैं, तो खेल प्रारम्भ नहीं होगा।

(5) यदि खेल में दोनों टीमें समान अंक बनाती हैं तो निर्णय के लिए अतिरिक्त समय अम्पायर द्वारा दिया जा सकता है।

प्रमुख प्रतियोगिताएँ

  • अमेरिका कप
  • एशिया कप
  • विलियम जोन्स कप
  • प्रिंस वसालत झा ट्रॉफी (महिला)
  • वी० सौ० गुप्ता ट्रॉफी
  • यूरोपियन कप
  • फेडरेशन कप
  • विलियम टॉड मेमोरियल ट्रॉफी
  • अखिल भारतीय राजू मेमोरियल ट्राफी
  • एस० एमo अर्जुन राजा ट्रॉफी ।

प्रमुख खिलाड़ी

  1. अमरीका- माइकल जार्डन, मैजिक जानसन, लेरी बर्ड, लुकास ।
  2. रूस- पिलोव ।
  3. भारत- खुशीराम, गुरुदयाल सिंह, हरिदत्त, हनुमान सिंह, टी० विजयराधव, ओमप्रकाश, राधेश्याम, सुमन वर्मा, सज्जन सिंह चीमा, परमिन्दर सिंह आदि।

अर्जुन पुरस्कार विजेता

  • 1980 ओमप्रकाश
  • 1982 अजमेर सिंह
  • 1983 राघेश्याम, सुमन शर्मा
  • 2000 सज्जन सिंह चीमा
  • 2002 परमिन्दर सिंह

For Download – Click Here

महत्वपूर्ण लिंक 

Disclaimersarkariguider.com केवल शिक्षा के उद्देश्य और शिक्षा क्षेत्र के लिए बनाई गयी है | हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Link और Material provide करते है| यदि किसी भी तरह यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो Please हमे Mail करे- sarkariguider@gmail.com

About the author

Kumud Singh

M.A., B.Ed.

Leave a Comment

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
close button
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
error: Content is protected !!