प्रसिद्ध वैज्ञानिक / Famous Scientists

जान डाल्टन | John Dalton in hindi

जान डाल्टन | John Dalton in hindi

परमाणु सिद्धांत का जनक जान डाल्टन (John Dalton in hindi) | इंग्लैंड के वैज्ञानिक जॉन डाल्टन को आधुनिक परमाणु सिद्धांत का जनक कहा जाता है | प्राचीन काल से यूनानी लोग इस बात पर बहस किया करते थे कि विभिन्न तत्व कैसे बनते हैं ? उनका निर्माण किन तत्वों के मिलने से हुआ है ? उन्हें किस सीमा तक पृथक किया जा सकता है ? उनके पास इन समस्याओं का कोई हल न था |

इनका हल 19वी शताब्दी के आरंभ में जॉन डाल्टन ने अपने अणु सिद्धांत द्वारा निकाला | इस सिद्धांत के अनुसार किसी भी तत्व के अणुओं को उनके गुण धर्म में परिवर्तन किए बिना अनिश्चित सीमा तक पृथक नहीं किया जा सकता | उनका कहना था कि प्रत्येक तत्व छोटे-छोटे अणुओं के विभिन्न समूहों से मिलकर बना है जिन्हें पृथक नहीं किया जा सकता | डाल्टन से पूर्व इस पराकाष्ठा का नाम एटम रखा था | यह ग्रीक शब्द है और इसका अर्थ है अभेध | बाद में एक अन्य वैज्ञानिक रॉबर्ट ब्राउन ने बताया कि वे अणु आपस में टकरा कर एक दूसरे को गतिशील बनाते हैं | डाल्टन ने अपने सिद्धांतों को सही सिद्ध करने के लिए अनेक परीक्षण किए | उन्होंने यह भी बताया कि यह अणुभार में एक दूसरे से भिन्न है | इन सब बातों को डाल्टन का अणु सिद्धांत कहते हैं | उन्होंने अपने सिद्धांत के संबंध में 1803 में एक निबंध प्रकाशित किया |

जॉन डाल्टन ने गैसों के निर्माण का विवेचन भी किया | हम वायु के समान गैसों को नहीं देख सकते और न उनके प्रभाव को माप सकते हैं, परंतु अदृश्य होने के बावजूद हम उन्हें अनुभव कर सकते हैं | उन्होंने मौसम और जीव विज्ञान के संबंध में भी अनेक निष्कर्ष निकाले | उनके निष्कर्षों का आधार तितलियों और पौधों का एक बड़ा संग्रह था जो उन्होंने बड़े यत्न से जुटाया था |

डाल्टन ने विज्ञान की नियमित शिक्षा प्राप्त नहीं की थी | सारा ज्ञान उनके अपने श्रम का फल था | उनका जन्म 1766 में उत्तरी इंग्लैंड के कैम्बारलैंड नामक स्थान पर हुआ था | वह जुलाहों के परिवार से थे, परंतु अपने विज्ञान संबंधी कार्यों के कारण ही उन्हें अपने जीवन में ही भारी यश प्राप्त हुआ | उन्होंने अपने जीवन का अधिकांश समय अपने सिद्धांतों के संबंध में स्थान स्थान पर भाषण करने में बिताया | उनका कहना था कि जीवन भर में इतना व्यस्त रहा हूं कि विवाह करने का समय ही नहीं मिला |

प्रसिद्ध वैज्ञानिक – महत्वपूर्ण लिंक

Disclaimersarkariguider.com केवल शिक्षा के उद्देश्य और शिक्षा क्षेत्र के लिए बनाई गयी है। हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Link और Material provide करते है। यदि किसी भी तरह यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो Please हमे Mail करे- sarkariguider@gmail.com

 

About the author

Kumud Singh

M.A., B.Ed.

Leave a Comment

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
close button
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
error: Content is protected !!