प्रसिद्ध वैज्ञानिक / Famous Scientists

हेनरी फॉक्स टालबोट | Henry Fox Talbot in Hindi

हेनरी फॉक्स टालबोट | Henry Fox Talbot in Hindi

प्रारंभिक फोटोग्राफी हेनरी फॉक्स टालबोट (Henry Fox Talbot)। आज प्रत्येक घर में कैमरा तो अवश्य ही होगा या तो कैमरे से लिए गए फोटोग्राफ अवश्य होंगे। आज फोटो लेने और उन्हें तैयार करना भी अधिक कठिन नहीं रह गया। जिस किसी व्यक्ति या वस्तु का चित्र उतारना हो, कैमरे का लेंस फोकस करके खटका दबा देते हैं – जिससे उसका छेद खुलता है और अंदर की फिल्म पर उस वस्तु या व्यक्ति का अक्स आ जाता है। फिल्म पर एक ऐसा रसायन पुता रहता है जिस पर प्रकाश पढ़ने से प्रतिक्रिया होती है। यह रसायन सिल्वर ब्रोमाइड होता है फिल्म पर उतरे इस चित्र को नेगेटिव कहते हैं। इस नेगेटिव में जिस व्यक्ति या वस्तु का चित्र उतरता है उसके रंग उल्टे होते हैं अर्थात जो स्थान काला होता है वह इसमें सफेद और सफेद स्थान काला। इस नेगेटिव को अंधेरे स्थान पर अनेक रसायनों से धोया जाता है और फोटोग्राफिक कागज पर बिजली के लैंप के प्रकाश में प्रिंट किया जाता है।

नेगेटिव से फोटो तैयार करने की प्रक्रिया का विकास हेनरी फाक्स टालबोट ने किया था। उससे पहले फ्रांस के लुई डागुरे(1787 – 1851) ने धातु की चद्दर पर चित्र उतारे थे। उसकी प्रक्रिया से कागज पर बहुत धुंधला सा चित्र उभरता था जिस पर चित्रकार चित्र बनाता था। तालबोट ने भी इस ढंग से चित्रकारी करने का यत्न किया परंतु वह इस दिशा में प्रयत्न करते रहे कि किसी प्रकार कागज पर स्थाई रुप से चित्र उतारा जा सकता है। उन्होंने नेगेटिव बनाकर उसे चित्र बनाने की प्रक्रिया का प्रारंभिक विकास किया है।

हेनरी फॉक्स टालबोट का जन्म सन 1800 में हुआ। वह बहुत चतुर और सौभाग्यशाली व्यक्ति थे। उनके पास धन की कमी न थी परंतु वह सुस्त बैठने वाले युवकों में से नहीं थे। उनकी रुचि अनेक कार्यों में थी। वह चित्रकार भी बनना चाहते थे। उन दिनों किसी व्यक्ति या वस्तु का वास्तविक चित्र तो बनाया नहीं जा सकता था – किसी प्रकार का रिकॉर्ड रखने के लिए उसकी ड्राइंग तैयार की जाती थी। टालबोट ने वास्तविक रिकॉर्ड रखने के विचार से ही कैमरे का निर्माण किया और नेगेटिव द्वारा चित्र बनाए।

कैमरे से तैयार किए गए 24 चित्रों वाली पहली पुस्तक उन्होंने 1844 में प्रकाशित की। इसका नाम था –‘’द पेंसिल ऑफ नेचर’’ उसके बाद तो लोगों में अपने चित्र उतरवाने का शौक पैदा हो गया। तब से फोटोग्राफी में तेजी से विकास हुआ और अब तो विकास के इस युग में रंगीन चित्र वाली फिल्में और फौरन ही चित्र तैयार करने वाले कैमरे भी बन चुके हैं।

प्रसिद्ध वैज्ञानिक – महत्वपूर्ण लिंक

Disclaimersarkariguider.com केवल शिक्षा के उद्देश्य और शिक्षा क्षेत्र के लिए बनाई गयी है। हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Link और Material provide करते है। यदि किसी भी तरह यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो Please हमे Mail करे- sarkariguider@gmail.com

 

About the author

Kumud Singh

M.A., B.Ed.

Leave a Comment

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
close button
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
error: Content is protected !!