प्रसिद्ध वैज्ञानिक / Famous Scientists

एंतायने लवाजिए | Antoine Lavoisier in hindi

एंतायने लवाजिए | Antoine Lavoisier in hindi

रसायन शास्त्र का जनक एंतायने लवाजिए (Antoine Lavoisier in hindi) | एंतायने लवाजिए विभिन्न वस्तुओं को जला कर उनके रसायनों का परीक्षण किया करते थे | इस प्रकार के परीक्षणों से उन्होंने जो सर्वथा नवीन परिणाम निकाले उनके कारण उन्हें आधुनिक रसायन शास्त्र के प्रणेताओ में गिना जाता है |

एंतायने लवाजिए का जन्म 26 अगस्त, 1743 में पेरिस में हुआ था | परंतु मूलतः वह व्यापारी और साथ-साथ समाज सुधारक, भू विज्ञानी तथा बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे | उनके पास फ्रांस सरकार के लिए कर इकट्ठा करने का काम भी था | विभिन्न प्रकार के कार्यों के कारण उन्होंने काफी धन कमा लिया था और चाहते तो बिना कुछ किए धरे वह अपना जीवन सुख से बिता सकते थे | परंतु उन्होंने वह धन विज्ञान की सेवा में लगा दिया | उन्होंने एक अच्छी प्रयोगशाला की स्थापना की तथा अपना समय रसायन परीक्षणों में व्यतीत किया |

बहुत समय से आधकचरे कीमियागरों का बोलबाला था | विभिन्न तत्वों के निर्माण के संबंध में बिना परीक्षणों के मनमाने फतवे दे दिया करते थे और उनके वैज्ञानिक नाम रख देते थे | एंतायने लवाजिए ने विभिन्न तत्वों के नामकरण का एक वैज्ञानिक ढंग निकाला और इस संबंध में एक पुस्तक भी लिखी | इस प्रतिभाशाली फ्रेंच वैज्ञानिक ने विभिन्न तत्वों को जला कर जो परीक्षण किए उनसे जाना की जलने के बाद कुछ तत्वों का भार बढ़ जाता है और वे केवल उसी स्थान पर जलते हैं जहां वायु विद्यमान रहती है | इसका अर्थ यह हुआ कि वे वायु में से किसी चीज को अपने अंदर सोख या ग्रहण करते हैं | अपने परीक्षणों से उन्होंने बताया कि जल किन तत्वों से मिलकर बना है |

एंतायने लवाजिए को अपनी युवावस्था में जोजेफ प्रीस्टले नामक ब्रिटिश रसायन शास्त्री मिला | उसने एक नई गैस के निर्माण के संबंध में बताया | एंतायने लवाजिए ने परीक्षणों से देखा कि उस गैस के रहने पर पदार्थ सामान्य वायु की बजाय अच्छी तरह जलते हैं | उन्होंने पाया कि यह गैस वायु की अपेक्षा अधिक भारी है | उसमें न गंध, न स्वाद, और न कोई रंग है | एंतायने लवाजिए का नाम ऑक्सीजन रखा | उन्होंने बताया कि जिस वायु में हम सांस लेते हैं उसमें अन्य गैसों के साथ ऑक्सीजन की मात्रा भी रहती है दोनों की खोज में बहुत कुछ सामानता थी |

एंतायने लवाजिए ने पशुओं के ऑक्सीजन और वायु में सांस लेने की प्रक्रिया का भी अध्ययन किया और पाया कि सभी प्रकार के जीवों और हमारे जीवन का संबंध एक प्रकार की ज्वलंत क्रिया से है अर्थात हम जो भोजन करते हैं उसके जलने अथवा पचने में हमें ऊर्जा प्राप्त होती है |

आज सब लोग जानते हैं कि हम ऑक्सीजन के बिना जीवित नहीं रह सकते | बहुत ऊंचाई पर उड़ने वाले विमान अपने साथ ऑक्सीजन लेकर जाते हैं और उनके इंजनों में ऑक्सीजन के मेल से ही ईंधन जलता है और विमान आगे बढ़ता है |

एंतायने लवाजिए ने रसायन शास्त्र के प्रारम्भिक ज्ञान के संबंध में एक पुस्तक लिखी, जो इस विषय की पाठ्य पुस्तक का काम देती है | फ्रांस की राज्य क्रांति में उन्हें गिरफ्तार करके झूठे दोषारोपण में फांसी पर लटका दिया गया | उनकी मृत्यु पर एक अन्य वैज्ञानिक ने दुख प्रकट करते हुए कहा था कि यह क्षतिपूर्ति आगामी 100 वर्षों में भी नहीं हो सकेगी |

प्रसिद्ध वैज्ञानिक – महत्वपूर्ण लिंक

Disclaimersarkariguider.com केवल शिक्षा के उद्देश्य और शिक्षा क्षेत्र के लिए बनाई गयी है। हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Link और Material provide करते है। यदि किसी भी तरह यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो Please हमे Mail करे- sarkariguider@gmail.com

 

About the author

Kumud Singh

M.A., B.Ed.

Leave a Comment

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
close button
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
error: Content is protected !!