सामान्य ज्ञान / General knowledge

विश्व के प्रमुख वायुमार्ग | The world’s major airways in hindi

विश्व के प्रमुख वायुमार्ग | The world’s major airways in hindi

विश्व के प्रमुख वायुमार्ग निम्नलिखित हैं।

  1. यूरोप एवं अमेरिका के बीच का वायुमार्ग (North- Atantic Airways)

यह अफ्रीका के अटलाण्टिक तट के साथ-साथ डकार या लागोस तक जाता है। यहाँ से यह मार्ग अन्ध महासागर (अटलांटिक महसागर) को पार कर ब्राजील के पेरानाम्बुके नगर पहुँचता है तथा यहीं से एक अन्य मार्ग चिली से सेण्टियागो तक जाता है। अंध महासागर के किनारे संयुक्त राज्य के वायुमार्ग पेरानाम्बुके में जाकर मिलते हैं।

यूरोप से ही एक दूसरा मार्ग लन्दन से शैनन, गैण्डर, ओटावा होता हुआ न्यूयॉर्क तक जाता है। एक और मार्ग स्टॉकहोम से ओस्लो, रिकजाविक, गैण्डर और ओटावा होता हुआ न्यूयॉर्क में मिल जाता है। एक अन्य मार्ग पेरिस से लिस्बन, एजोर्स, बरमूदा होता हुआ न्यूयॉर्क पहुँचता है।

  1. यूरोप तथा ऑस्ट्रेलिया के बीच का वायुमार्ग (Europe-Australia Airways)

इस मार्ग पर फ्रांसीसी, डच तथा ब्रिटिश वायुयान उड़ान भरते हैं। ब्रिटिश वायुमार्ग लन्दन से आरम्भ होकर मर्सेलिज, एथेन्स, सिकन्दरिया, काहिरा, गाजा, बगदाद, बहरीन, शीराज, करांची, जोधपुर, दिल्ली, इलाहाबाद, कोलकाता, रंगून, बैंकाक, पेनांग, सिंगापुर, वटाविया, डारविन, ब्रिसबेन तथा सिडनी होता हुआ मेलबोर्न तक जाता है। फ्रांसीसी तथा डच वायुयान भी लगभग इसी मार्ग पर ही उड़ान भरते हैं। रूस में एक नया वायुमार्ग मास्को से ब्लाडीवॉस्टक तक जाता है।

  1. यूरोप तथा अफ्रीका के मध्य वायुमार्ग (Europe-Africa Alrways)

इस मार्ग पर इटली, फ्रांसीसी तथा ब्रिटिश वायुयानों का नियन्त्रण है। अफ्रीका के महत्त्वपूर्ण वायुमार्ग ब्रिटेन के आधिपत्य में हैं। ब्रिटिश वायुयान टैम्पटन से प्रारम्भ होकर भूमध्य सागर के समीप स्थित सिकन्दरिया तक जाते हैं। सिकन्दरिया से यह मार्ग सीधे खारतूम (सूडान) को जाता है। यहाँ पर यह दो शाखाओं में बँट जाता है। इसकी पहली शाखा पश्चिम में लागोस तक जाती है तथा दूसरी सुदूर-दक्षिण में केपटाउन तक।

  1. अमेरिका तथा एशिया के मध्य वायुमार्ग (America – Asian Airways)

इस वायुमार्ग द्वारा प्रशान्त महासागर के लिए संयुक्त राज्य के वायुयानों द्वारा यात्रा की जाती है। यह मार्ग सैनफ्रांसिस्को से आरम्भ होकर प्रशान्त महासागर के मध्य होनोलूलू, मिडवे द्वीप, बैंक द्वीप तथा मनीला होता हुआ कैण्टन तक जाता है। एक अन्य मार्ग सिडनी से ऑकलैण्ड, होनोलूलू, सैनफ्रांसिस्को होता हुआ बैंकूवर तक जाता है। एक तीसरा मार्ग सैनफ्रांसिस्को से अलास्का होकर टोकियो तक जाता है।

  1. 5. जर्मनी के वायुमा्ग (German Airways)

यहां से वायुमार्ग विभिन्न दिशाओं को जाते हैं। उत्तर में नावे, स्वीडन एवं फिनलैण्ड को; दक्षिण में चेक एवं स्लोवाकिया तथा यूनान को; पूर्व में पोर्टलैण्ड एवं दक्षिणी इटली को; दक्षिण-पश्चिम में पुर्तगाल तथा स्पेन को और पश्चिम में फ्रांस तथा संयुक्त राज्य अमेरिका को वायुमार्ग जाते हैं।

  1. पश्चिमी यूरोप के वायुमार्ग (West-European Airways)

यह वायुमार्ग रूस के मार्गों से जुड़े हैं, परन्तु रूस से होकर पूर्वी देशों से इनका सम्बन्ध नहीं है। रूस के वायुमार्ग मास्को से काबुल, मांचुको, खबारोवस्क होते हुए पूर्वी छोर पर स्थित ब्लाडीवॉस्टक तक जाते हैं।

वायु परिवहन तथा वायुमागों के विकास को दृष्टि से विश्व में संयुक्त राज्य अमेरिका का स्थान प्रमुख है। इसके पूर्वी तट पर बोस्टन, न्यूयॉर्क एवं वाशिंगटन तथा पश्चिमी तट पर सिएटल सैनफ्रांसिस्को एवं लॉस एजिल्स विश्वप्रसिद्ध वायु-पत्तन हैं।

  1. अन्य वायुमार्ग

(अ) शिकागो – ब्नाडीवास्टक वायुमार्ग

शिकागो से आरम्भ होकर यह वायुमार्ग बरमूदा, लिस्बन, पेरिस, बर्लिन, मास्को, टोमस्क, इर्कुटस्क होता हुआ ब्लाडीवॉस्टक तक जाता है। यहाँ से यह जापान के टोकियो तथा चीन के बीजिंग नगरों से जुड़ा है।

(ब) शिकागो – केपटाउन वायुमार्ग

यह मार्ग शिकागो से लन्दन होता हुआ सिकन्दरिया, काहिरा, खारतूम, नैरोबी, किंबरलें होकर केपटाउन तक जाता है।

(स) शिकागो – व्यूनस आयर्स वायुमार्ग

शिकागो से प्रारम्भ होकर यह वायुमार्ग मियामी, ट्रिनिडाड, बेलेम, रियोडिजेनेरो होता हुआ ब्यूनस-आयर्स में पहुँचता है।

(द) सैनफ्रांसिस्को – वालपैरेजो वायुमार्ग

सैनपफ्रांसिस्को से प्रारम्भ होकर यह वायुमार्ग साल्टलेक सिटी, मैक्सिको, पनामा एवं लीमा होते हुए वालपैरेजो तक पहुँचता है।

 महत्वपूर्ण लिंक

Disclaimer: sarkariguider.com केवल शिक्षा के उद्देश्य और शिक्षा क्षेत्र के लिए बनाई गयी है | हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Link और Material provide करते है| यदि किसी भी तरह यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो Please हमे Mail करे- sarkariguider@gmail.com

About the author

Kumud Singh

M.A., B.Ed.

Leave a Comment

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
close button
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
error: Content is protected !!