
अच्छे पैकेज के आवश्यक तत्व | पैकेजिंग के प्रमुख उद्देश्य | Essential Elements of a Good Package in Hindi | Main purpose of packaging in Hindi
प्रभावी या अच्छे पैकेज के आवश्यक तत्व
(Essential elements of effective Package)
एक अच्छे एवं प्रभावी पैकेज हेतु निम्न तत्वों पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाना चाहिए –
- सुरक्षादायी (Protective)- पैकेज तभी अच्छा एवं प्रभावी कहा जा सकता है जबकि वह उत्पाद को आवश्यक सुरक्षा प्रदान कर सके। पैकेज उत्पाद के गुणों एवं मूल तत्वों को सुरक्षित रखने में सक्षम होना चाहिए। उसमें उत्पाद को धूल एवं धुएँ से बचाने की क्षमता होनी चाहिए। वह उत्पाद को छीजने, सूखने, रिसाव होने से बचा पाता हो। वह उत्पाद को स्वच्छा एवं प्रदूषण रहित बनाये रख सकता हो।
- आकर्षक (Attractive)- उत्पाद का पैकेज आकर्षक भी होना चाहिए। ऐसा पैकेज ही लोगों का ध्यान उत्पाद की ओर आकर्षित कर सकता है। स्वंय सेवी भण्डारों के विस्तार के कारण तो पैकेज में इस तत्व का महत्व और भी बढ़ जाता है।
- सुविधाजनक (Convenient)- पैकेज सुविधाजनक भी होना चाहिए। सुविधाजनक पैकेज आसानी से खोला एवं बन्द किया जा सकता है। पैकेज उत्पाद के परिवहन, अन्तरण, हस्तांतरण तथा भण्डारण में भी सुविधाजनक होना चाहिए।
- रूचिकर (Interesting)- उत्पाद का पैकेज उत्पाद के प्रति रूचि एवं उत्पाद क्रय करने की इच्छा उत्पन्न करने में सक्षम होना चाहिए।
- स्मरण योग्य (Memorable)- पैकेज का रंग, रूप एवं आकार ऐसा हो जिसे उपभोक्ता लम्बे समय तक याद रख सके।
पैकेजिंग के प्रमुख उद्देश्य
(Main Objectives of Packaging)
उत्पाद के पैकेजिंग के कुछ प्रमुख उद्देश्य निम्नानुसार हैं-
- उत्पाद को सुरक्षा प्रदान करना।
- उत्पाद की गुणवत्ता को संरक्षित करना।
- उत्पाद की पहचान बनाना।
- उत्पाद के विक्रय में सुविधा प्रदान करना।
- उत्पाद के विक्रय संवर्द्धन में योगदान प्रदान करना।
- ग्राहकों को उत्पाद के उपयोग में सुविधा प्रदान करना।
- छोटे-छोटे पैकेज में उत्पाद उपलब्ध कराके उपभोक्ता को आवश्यकतानुसार क्रय की सुविधा देना।
- उत्पाद को खोलने, निकालने तथा बन्द करने में सुविधा प्रदान करना।
- उत्पाद के व्यक्तित्व या स्तर को ऊँचा उठाना।
- स्वंय सेवी दुकानों/भण्डारों में ग्राहकों का उत्पादन के प्रति ध्यान आकर्षित करना।
विपणन प्रबन्ध – महत्वपूर्ण लिंक
- बाजार विभक्तीकरण का अर्थ | बाजार विभक्तीकरण की परिभाषा | बाजार विभक्तीकरण के उद्देश्य | बाजार विभक्तीकरण का महत्व
- बाजार विभक्तीकरण के आधार | बाजार विभक्तीकरण के मापदण्ड
- उपभोक्ता व्यवहार से आशय | उपभोक्ता व्यवहार के अध्ययन का महत्व | उपभोक्ता व्यवहार का विश्लेषण या आकलन
- उपभोक्ता के क्रय व्यवहार को प्रभावित करने वाले तत्व | Factors Affecting Consumer’s Buying Behaviour in Hindi
- बाजार विभक्तीकरण से आशय | बाजार विभक्तीकरण की प्रमुख मान्यताएँ | विपणन विभक्तिकरण के मुख्य उद्देश्य | उपभोक्ता व्यवहार की विशेषताएँ
- उत्पाद मिश्रण से आशय | उत्पाद मिश्रण की परिभाषा | उत्पाद मिश्रण पर कम्पनी के उद्देश्यों का प्रभाव | उत्पाद मिश्रण को प्रभावित करने वाले तत्व | वस्तु मिश्रण में परिवर्तनों के कारण | उत्पाद-मिश्रण के विस्तार, गहराई तथा संगतता
- ब्राण्ड का अर्थ | ब्राण्ड की परिभाषा | ब्राण्ड के लाभ | क्या ब्राण्ड का प्रयोग सामाजिक दृष्टिकोण से वांछनीय है?
Disclaimer: sarkariguider.com केवल शिक्षा के उद्देश्य और शिक्षा क्षेत्र के लिए बनाई गयी है। हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Link और Material provide करते है। यदि किसी भी तरह यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो Please हमे Mail करे- sarkariguider@gmail.com