हम्फ्रे डेवी | Humphry Davy in Hindi

हम्फ्रे डेवी | Humphry Davy in Hindi
Humphry Davy in hindi – सुप्रसिद्ध विद्युत रसायन शास्त्री हम्फ्रे डेवी | इंग्लैंड में बहुत सी कोयला खाने हैं | पृथ्वी के अंदर कोयला खानों में प्रकाश के लिए लालटेन जलाने से अनेक बार भयंकर अग्निकांड हो जाते थे | कोयला खानों में ऐसी गैसे होती है जो थोड़ी सी गर्मी पाते ही भभक उठती हैं | हम्फ्रे डेवी को विशेष रूप से इसलिए भी याद किया जाता है कि उन्होंने खानों में काम करने वालों के लिए ऐसा लैम्प बनाया जिससे आग नहीं लगती | ऐसा लैंप बनाने में उन्हें गैस संबंधी ज्ञान से बहुत सहायता मिली |
हम्फ्रे डेवी ने अपना अधिकांश समय विभिन्न गैसों के अध्ययन परीक्षण में लगाया | यह क्षेत्र रसायन शास्त्र का है | इस संबंध में उनकी रुचि फ्रेंच रसायन शास्त्री लावाजिए की पुस्तक पढ़ने से उत्पन्न हुई | डेवी की विशेषता यह थी कि वह गैसों का अध्ययन सूंघ कर करते थे | नाइट्रस ऑक्साइड उसने केवल सूंघी ही नहीं थी, थोड़ी पी भी गया | वह उसके प्रभाव से अपने दफ्तर में नाचने गाने लगा | यह गैस बड़ी भयानक होती है, उससे उनकी मृत्यु भी हो सकती थी, वह बच तो गए परंतु इससे उनके दिमाग पर प्रभाव पड़ा | इस गैस को “लाफिंग गैस” का नाम भी दिया गया, परंतु जल्दी ही इस गैस का उपयोग शल्य चिकित्सा में रोगी को संज्ञाशून्य करने के लिए होने लगा |
डेवी का जन्म दिसंबर 1778 में इंग्लैंड के कार्नवाल नामक स्थान पर हुआ | उनके पिता लकड़ी पर नक्काशी का काम करते थे, उन्होंने अपने बेटे को शल्य चिकित्सक बनाने के लिए एक सर्जन के पास रखा परंतु उनकी रूचि अन्य कई विषयों में थी, विशेष रूप से विभिन्न चीजों के मूल तथ्यों को जानने में | विभिन्न तत्वों को अलग करने के लिए वोल्टा ने जो बैटरी बनाई थी उसका उपयोग तत्वों को पृथक करने के लिए किया जाता था परंतु डेवी ने अधिक शक्तिशाली बैटरी बनाकर पोटैशियम, सोडियम, बेरियम, स्ट्रोंटीअम, कैल्शियम और मैग्नीशियम आदि 6 नए तत्वों का बात पता लगाया |
डेवी बहुत अच्छे वक्ता भी थे और सुंदर भी | इसलिए वह अपने आविष्कारों के संबंध में जहां भी भाषण करने जाते भारी भीड़ इकट्ठी हो जाती | डेवी के कार्य और गुणों के कारण नेपोलियन ने उन्हें फ्रांस आमंत्रित किया और उनके साथी फैराडे और उनकी पत्नी का स्वागत किया और उन्हें पुरस्कृत किया, यद्यपि उन दिनों इंग्लैंड और फ्रांस में युद्ध हो रहा था | ब्रिटिश सरकार ने भी उन्हें ‘सर’ का खिताब देकर सम्मानित किया | डेवी की मृत्यु 1829 में हुई |
प्रसिद्ध वैज्ञानिक – महत्वपूर्ण लिंक
- परमाणु रिएक्टर का निर्माता एनरिको फर्मी (Enrico Fermi)
- ग्रेगर जॉन मेंडल (Gregor Mendel)
- अर्नेस्ट रदरफोर्ड (Ernest Rutherford)
- अलबर्ट आइन्स्टाइन (Albert Einstein)
- गुल्येल्मो मार्कोनी (Guglielmo Marconi)
- जोजेफ प्रीस्टले (Joseph Priestley)
- मेरी क्यूरी (Marie Curie)
- होमी जहांगीर भाभा (Homi J. Bhabha)
- विल्हेल्म कोनराड रॉन्टजन (Wilhelm Conrad Rontgen)
- डॉ० शान्ति स्वरूप भटनागर Shanti Swaroop Bhatnagar
- एडवर्ड जेनर Edward Jenner
- हेनरी फॉक्स टालबोट Henry Fox Talbot
- डॉ० मेघनाद साहा Meghnad Saha
- दिमित्री मेंडेलीव Dmitri Mendeleev
Disclaimer: sarkariguider.com केवल शिक्षा के उद्देश्य और शिक्षा क्षेत्र के लिए बनाई गयी है। हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Link और Material provide करते है। यदि किसी भी तरह यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो Please हमे Mail करे- [email protected]