विश्वविद्यालयों के लिये पर्यावरण शिक्षा का उल्लेख कीजिये

विश्वविद्यालयों के लिये पर्यावरण शिक्षा का उल्लेख कीजिये
उच्च स्तर पर शैक्षिक संस्थानों में पर्यावरण शिक्षा के स्वरूप को निम्नतः स्पष्ट किया जा सकता है-
- प्रत्येक विश्वविद्यालय में पर्यावरण शिक्षा-विभाग होना चाहिये, जिसमें अनुभवी प्रोफेसर (व्याख्याता) तथा प्रयोगात्मक वैज्ञानिक होने चाहिये।
- विश्वविद्यालय के इस विभाग में विद्यालयों के शिक्षकों को भी पर्यावरण शिक्षा प्रदान की जानी चाहिये, जिससे वे पर्यावरण की शिक्षा लेकर पर्यावरण का प्रचार-प्रसार कर सकें।
- प्रत्येक विश्वविद्यालय में उन सभी विषयों को समन्वय स्थापित करना चाहिये। जिनका सम्बन्ध प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से पर्यावरण से है।
- विश्वविद्यालयों में पर्यावरण से सम्बन्धित छोटी अवधि के पाठ्यक्रमों का भी समावेश किया जाना चाहिये।
- छात्रों को इस बात के लिये प्रोत्साहित किया जाना चाहिये कि वे घातक एवं हानिकारक पदार्थों के प्रयोग को कम कर सकें।
- विश्वविद्यालयों के द्वारा पर्यावरण सरक्षा पर विशेषज्ञों के द्वारा सभी भाषाओं में पुस्तकें लिखी जानी चाहिये।
- विश्वविद्यालय की उच्च शिक्षा के सभी विषयों में पर्यावरण के सम्बन्ध में कुछ न कुछ जानकारी अवश्य होनी चाहिये।
- विश्वविद्यालय में वैज्ञानिकों तथा इंजीनियरों आदि के लिए पर्यावरण प्रशिक्षण की व्यवस्था होनी चाहिये।
- विश्वविद्यालय के शिक्षकों को पर्यावरण एवं वन मंत्रालय द्वारा प्रशिक्षण दिया जाना चाहिये।
- पर्यावरण शिक्षा के अन्तर्गत पर्यावरण विभाग को विश्वविद्यालय स्तर पर, राष्ट्रीय स्तर तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पर्यावरण से सम्बन्धित संगोष्ठियाँ आयोजित करनी चाहिये, क्योंकि इन संगोष्ठियों के माध्यम से लोगों को पर्यावरण के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियाँ प्राप्त हो सकेंगी।
- विश्वविद्यालयों द्वारा तैयार किये गये लेख, रिपोर्ट तथा पर्यावरण से सम्बन्धित आवश्यक लेखों को दूसरी संस्थाओं, संस्थानों एवं विश्वविद्यालयों में भेजने की उचित व्यवस्था होनी चाहिये।
- प्रत्येक विश्वविद्यालय में पर्यावरण से सम्बन्धित एक प्रदर्शनी कक्षा की व्यवस्था होनी चाहिये, जिससे उस प्रदर्शनी में देश के नागरिक जाकर पर्यावरण के विषय में कुछ सीख सरकें।
- विश्वविद्यालय में छात्रों को पर्यावरण संरक्षण से सम्बन्धित शिक्षा प्रदान करनी चाहिये।
- पर्यावरण से सम्बन्धित स्नातक स्तर की शिक्षा की अवधि तीन वर्ष तथा स्नातकोत्तर स्तर की शिक्षा की अवधि दो वर्ष होनी चाहिए।
- विश्वविद्यालयों में पर्यावरण शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों को कम प्रत्येक तीन वर्ष में एक महीने की अवधि के लिये प्रयोगात्मक कार्यों के लिये उनके क्षेत्र में भेजने की व्यवस्था की जानी चाहिये।
- विश्वविद्यालयों को पर्यावरण समस्याओं से सम्बन्धित आँकड़े एकत्रित करने चाहिये एवं उन आँकड़ों के आधार पर समस्याओं के समाधान खोजे जाने चाहिये।
- पर्यावरण शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों को पर्यावरण की मूल शिक्षा के अतिरिक्त पर्यावरण से सम्बन्धित दूसरे विषयों की भी शिक्षा दी जानी चाहिये, जिससे वे पर्यावरणीय समस्याओं का समाधान अच्छी तरह से कर सकें।
- विश्वविद्यालय के पर्यावरण विभाग को अपने क्षेत्र की पर्यावरण समस्याओं के समाधान के लिये स्थानीय शिक्षण कार्यक्रम भी चलाने चाहिये।
- पर्यावरण की अधिकांश समस्याओं का जन्म प्रौद्योगिकी, तकनीकी एवं औद्योगिक विकास की देन है। इसलिये यह आवश्यक हे कि इंजीनियरिंग के प्रत्येक छात्रों को उनके व्यवसाय से सम्बन्धित पर्यावरण की शिक्षा दी जानी चाहिये।
महत्वपूर्ण लिंक
- शिक्षा के द्वारा पर्यावरण जन जागरूकता की विशेषताएँ | Characteristics of environmental public awareness through education in Hindi
- पर्यावरणीय संकट को कम करने हेतु जन-संचार माध्यमों की भूमिका
- राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर्यावरण जागरूकता के प्रयास | National and international level environmental awareness efforts
- पर्यावरण संरक्षण का अभिप्राय | पर्यावरण संरक्षण में विभिन्न अभिकारणों का योगदान एवं भूमिका
- पर्यावरण शिक्षा के पाठयक्रम का अर्थ | पर्यावरण शिक्षा का पाठ्यक्रम का महत्व
- औपचारिक पर्यावरण शैक्षिक पाठ्यक्रम | औपचारिक पर्यावरण शैक्षिक कार्यक्रम
- पर्यावरण जागरूकता हेतु विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में आयोजन
- पर्यावरण संरक्षण के लिये पाठ्यू-सहगामी क्रियायें | Text-related activities for environmental protection in Hindi
- पर्यावरण शिक्षा की शिक्षण विधियाँ | औपचारिक विधियाँ तथा अनौपचारिक विधियाँ
- भ्रमण विधि | भ्रमण-विधि से लाभ | भ्रमण या पर्यटन की योजना
- समस्या समाधान विधि | समस्या-समाधान विधि के पद | समस्या-समाधान विधि के गुण तथा दोष
- प्रयोजना विधि | प्रायोजना विधि के सिद्धान्त | योजना विधि के गुण तथा दोष
Disclaimer: sarkariguider.com केवल शिक्षा के उद्देश्य और शिक्षा क्षेत्र के लिए बनाई गयी है। हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Link और Material provide करते है। यदि किसी भी तरह यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो Please हमे Mail करे- [email protected]