विज्ञापन प्रबंधन / Advertising Management

जन सम्पर्क का अर्थ | जन सम्पर्क की परिभाषाएँ | जन सम्पर्क की विशेषताएँ अथवा लक्षण

जन सम्पर्क का अर्थ | जन सम्पर्क की परिभाषाएँ | जन सम्पर्क की विशेषताएँ अथवा लक्षण | Meaning of public relations in Hindi | Definitions of Public Relations in Hindi | Characteristics or Characteristics of Public Relations in Hindi

जन सम्पर्क का अर्थ एवं परिभाषाएँ

(Meaning and Definition of Public Relation)

  1. जन सम्पर्क का अर्थ (Meaning of Public Relations) — जन सम्पर्क विभाग किसी भी व्यावसायिक संगठन का अंग होता है। जन सम्पर्क से आशय किसी भी व्यावसायिक संगठन तथा जनता के बीच संचार सम्बन्धों से है। जनता का अमुक व्यावसायिक संगठन और उसके उत्पादों के बारे में क्या मत है, इस बात से व्यावसायिक संगठन को अवगत करे। किसी प्रकार की भ्रांति या अफवाह के उन्मूलन के सम्बन्ध में जो तर्क प्रस्तुत करना है, उन्हें जनता के सम्मुख प्रस्तुत करे और प्रभावी ढंग से सच्चाई को उजागर करे।
  2. जन सम्पर्क की परिभाषाएं (Definitions of Public Relations) – विभिन्न विद्वानों ने जन सम्पर्क की विभिन्न परिभाषाएं प्रस्तुत की हैं। उनमें से कुछ प्रमुख परिभाषाएँ निम्नलिखित हैं:

(i) फ्रेंक जेफकिन्स के अनुसार, “जन सम्पर्क में वे सभी आन्तरिक एवं बाह्य नियोजन संदेश सम्मिलित हैं जो एक संगठन एवं उसकी जनता के बीच विशिष्ट उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए आपसी समझबूझ से सम्बन्धित होते हैं।”

(ii) डब्ल्यू. जे. स्टेण्टन के अनुसार, “जन सम्पर्क में किसी संगठन का व्यापक एवं समग्र संवाद-सम्प्रेषण प्रयास है जिसका उद्देश्य विभिन्न समूहों के दृष्टिकोण को उस संगठन के प्रति प्रभावित करना है।”

(iii) राबर्ट एस. कोल के अनुसार, “जन सम्पर्क कार्य में वे क्रियाएँ आती हैं जो किसी संस्था की नीतियों तथा असफलताओं के सम्बन्ध में, बाहरी अथवा आन्तरिक व्यक्तियों को जानकारी देती हैं तथा उनकी सहानुभूति अर्जित करती हैं। इन क्रियाओं का उद्देश्य सूचनाओं का दोतरफा प्रवाह स्थापित करना होता है, ताकि प्रबंधक सम्बन्धित व्यक्तियों की इच्छाओं व आवश्यकताओं को जान सकें तथा जनता को प्रबंधकों की प्रतिक्रियाओं की जानकारी दी जा सके।”

(iv) ब्यूएल के अनुसार, “जन सम्पर्क उन सभी क्रियाओं के लिए एक व्यापक शब्द है जो किसी कम्पनी या संस्था की ख्याति में सकारात्मक अभिवृद्धि करने के लिए की जाती है।”

निष्कर्ष-

उपयुक्त परिभाषा – उपरोक्त परिभाषाओं एवं अन्य विद्वानों द्वारा दी गयी परिभाषाओं का अध्ययन करने के पश्चात् निष्कर्ष रूप में इसकी परिभाषा निम्न शब्दों में दी जा सकती हैं—“जन सम्पर्क किसी व्यावसायिक संगठन का एक महत्वपूर्ण विभाग है जो जनता एवं व्यावसायिक संगठन के मध्य संदेशों अथवा संवादों के माध्यम से सम्पर्क स्थापित करता है, व्यावसायिक संगठन एवं उसके उत्पादों के बारे में जनता को बतलाता है, जनता के विचारों के बारे में व्यावसायिक संगठन को अवगत कराता है तथा अफवाह, अथवा भ्रांति का उन्मूलन करके जनता के समक्ष सच्चाई को उजागर करता है।”

जन सम्पर्क की विशेषताएँ अथवा लक्षण

(Characteristics of Public Relations)

(1) यह व्यावसायिक संगठन तथा जनता के मध्य सम्पर्क की द्विमार्गी प्रक्रिया है।

(2) इसके माध्यम से संदेशों अथवा संवादों अथवा संचार का विनिमय होता है।

(3) इसका उद्देश्य जनता में व्यावसायिक संस्था और उसके उत्पादों की ख्याति,

प्रतिष्ठा एवं माँग में वृद्धि करना तथा अफवाहों एवं भ्रांतियों का उन्मूलन करना है।

(4) यह संस्था के प्रति लोगों में अनुकूल राय बनाता है एवं उसे बनाये रखने में सहायता प्रदान करता है।

(5) यह संस्था तथा उसके विभिन्न वर्गों के मध्य आपसी सम्बन्ध कायम करने में सहायता प्रदान करता है।

(6) यह किसी भी व्यावसायिक संगठन का अभिन्न अंग है।

(7) यह संस्था से सम्बन्ध वाले विभिन्न व्यक्तियों, जैसे- ग्राहक, अंशधारी, ऋणपत्रधारी, कर्मचारीगण, सरकारी विभाग तथा समाचार-पत्रों आदि को संस्था के विषय में आवश्यक सूचनाएँ प्रदान करता है।

(8) यह व्यावसायिक संगठन को सूचित करता है कि जनता उसके बारे में क्या सोचती है।

(9) जन सम्पर्क का दिनों-दिन महत्व बढ़ने के कारण यह धीर-धीरे पेशे का रूप धारण कर रहा है।

(10) यह विज्ञान तथा कला दोनों ही है।

विज्ञापन प्रबंधन  महत्वपूर्ण लिंक

Disclaimer: sarkariguider.com केवल शिक्षा के उद्देश्य और शिक्षा क्षेत्र के लिए बनाई गयी है। हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Link और Material provide करते है। यदि किसी भी तरह यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो Please हमे Mail करे- sarkariguider@gmail.com

About the author

Kumud Singh

M.A., B.Ed.

Leave a Comment

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
close button
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
error: Content is protected !!