शिक्षाशास्त्र / Education

शिक्षा में प्रयोजनवाद | प्रयोजनबाद का तात्पर्य | भारतीय परिप्रेक्ष्य में प्रयोजनवाद का तात्पर्य | प्रयोजनवादी शिक्षा की विशेषताएँ

शिक्षा में प्रयोजनवाद | प्रयोजनबाद का तात्पर्य | भारतीय परिप्रेक्ष्य में प्रयोजनवाद का तात्पर्य | प्रयोजनवादी शिक्षा की विशेषताएँ

आधुनिक युग में विज्ञान का विकास जोरों से होने लगा जिससे लोग हरेक क्रिया को कारण परिणाम की दृष्टि से देखने लगे। प्रकृतिवाद एवं भौतिकवाद में भी यह दृष्टिकोण दिखाई देती है। अतएवं आज के भौतिकवादी युग में वैज्ञानिक दृष्टिकोण से जीवन की हरेक क्रिया को प्रयोगात्मक तथा व्यावहारिक दृष्टि से देखने के फलस्वरूप एक नये दर्शन का प्रादुर्भाव हुआ जिसे हम प्रयोजनवाद, प्रयोगवाद अथवा व्यावहारिकतावाद के नाम से पुकारते हैं। प्रयोजनवाद में क्रिया और उसके परिणाम को प्रधानता तथा महत्व देने के कारण इसे कुछ विद्वान ‘फलवाद’ भी कहते हैं। वर्तमान युग में सभी दार्शनिक विचारधाराओं में प्रयोजनवाद को सबसे अधिक मान्यता दी गई। प्रो० ब्राइटमैन ने कहा है कि “मोटे तौर पर हम यह कह सकते हैं कि प्रयोजनवाद वह सिद्धान्त है जो समस्त विचार-प्रक्रिया की जाँच उसके व्यावहारिक परिणामों से करता है। यदि व्यावहारिक परिणाम सन्तोषजनक है तो विचार प्रक्रिया को सत्य कहा जा सकता है।” इस कथन में स्पष्ट है कि व्यावहारिक परिणाम से सत्य की प्राप्ति होती है। अतएव वैज्ञानिक ढंग से ही सत्य की प्राप्ति की जा सकती है। ऐसे सिद्धान्तवाद को प्रयोजनवाद कहा गया है।

शिक्षा में प्रयोजनवाद

  1. प्रयोजनवाद का तात्पर्य
  2. भारतीय परिप्रेक्ष्य में प्रयोजनवाद
  3. प्रयोजनवाद की विशेषताएँ
  4. प्रयोजनवाद के प्रकार
  5. प्रयोजनवाद के सिद्धान्त
  6. शिक्षा में प्रयोजनवाद
  7. शिक्षा में प्रयोजनवाद की आलोचना का तात्पर्य
  8. प्रयोजनवाद व आदर्शवाद और प्रकृतिवाद में अंतर
  9. प्रयोजनवाद, आदर्शवाद और प्रकृतिवाद का मध्य मार्ग
  10. प्रयोजनवादी शिक्षा की विशेषताएं।

प्रयोजनबाद का तात्पर्य-

प्रयोजनवाद के लिए अंग्रेजी में Pragmatism शब्द का प्रयोग होता है। ग्रीक भाषा के Pragma या Pragmaticos से अंग्रेजी शब्द “प्रेग्मेटिज्य’ बना है। ‘प्रैग्मा’ ‘प्रेग्मेटीकॉस’ शब्द का अर्थ क्रिया अथवा व्यावहारिकता है। इस आधार पर प्रयोजनवाद क्रिया या व्यावहारिकता सम्बन्धी दार्शनिक विचारधारा है। इस विचारधारा के अनुसार मनुष्य को उन्हीं चीजों को सत्य स्वीकार करना चाहिए जो व्यावहारिक जीवन में काम आती हैं। प्रयोजनवादी विचारधारा के अनुसार प्रत्येक कार्य के लिए व्यावहारिकता और उपयोगिता आवश्यक है, यदि ये गुण उसमें नहीं हैं तो वह किसी काम का नहीं होता है अथवा उसका कोई भी प्रयोजन नहीं है।

प्रयोजनवादी विचारधारा के अनुसार इस संसार की रचना विभिन्न वस्तुओं के संयोग से हुई है और यह संसार सदैव निर्मित होता रहता है, इसमें कोई वस्तु शाश्वत रूप से स्थित नहीं पाई जाती। फलस्वरूप प्रयोजनवादी विचारकों का विश्वास शाश्वत सत्यों और अमूर्त विचारों में नहीं होता है। इसके मतानुसार सत्य हमेशा परिवर्तनशील होता है। इस विचारधारा के मानने वालों का कहना है कि इन्द्रिय-ग्राह्य जगत के सिवाय और कोई जगत नहीं, है। आदर्शवादियों के आध्यात्मिक जगत को प्रयोजनवादी कल्पना मानते हैं, सत्यता नहीं इनके विचार में आध्यात्मिक आत्मा, ईश्वर, ब्रह्म आदि कुछ भी नहीं है। अतएव प्रयोजनवाद भी एक प्रकार से भौतिकवादी दर्शन है।

प्रयोजनवादी, विचारक केवल मानसिक क्रिया में विश्वास रखते हैं और मानव है को भी एक क्रिया ही समझते हैं जो विभिन्न परिस्थितियों के कारण होती है। मन जब क्रियाशील रहता है, तो उसे जो अनुभव होता है वही ज्ञान बन जाता है। अतएव समस्त ज्ञान क्रिया के फलस्वरूप ही होता है। देश, काल, परिस्थिति एवं व्यक्ति के अनुसार विभिन्न प्रकार की क्रियाएँ होती हैं। दूसरे शब्दों में जगत परिवर्तनशील क्रियाओं से पूर्ण होता है। अतएव कोई भी सत्य, मूल्य, आदर्श, गुण शाश्वत न होकर परिवर्तनशील होता है। स्वयं जीवन भी परिवर्तनशील है। कोई भी वस्तु जो आज की परिस्थिति में उपयोगी है वह दूसरी परिस्थिति में अनुपयोगी हो सकती है तथा इसका व्यतिक्रम भी होता है अर्थात् आज की अनुपयोगी वस्तु कल उपयोगी हो जावेगी। उपयोगिता और प्रयोजनशीलता की कसौटी पर ही जीवन के सत्य, आदर्श, मूल्य निर्भर करते हैं।

किसी वस्तु या उसके मूल्य को कब स्वीकृत किया जावे? इस प्रश्न के उत्तर में प्रयोजनवादी विचारकों ने “प्रयोग’, तथा “तर्क द्वारा जाँच” कहा है। इसका अर्थ यह है कि प्रयोजनवाद उन्हीं चीजों को स्वीकार करता है जिन्हें वह वैज्ञानिक ढंग से जाँच लेता है और सत्य सिद्ध कर लेता है। ऐसी स्थिति में प्रयोजनवाद वैज्ञानिक जाँच पर आधारित दार्शनिक विचारधारा कही जाती है। ऐसी स्थिति में प्रयोजनवाद आदर्शवाद तथा प्रकृतिवाद के मध्य का मार्ग है अर्थात् वह आदर्शवाद की भाँति सत्य, मूल्य, आदर्श आदि को स्वीकार करता है लेकिन दूसरी ओर यह विज्ञानों के द्वारा, ज्ञानेन्द्रियों के द्वारा पहले परीक्षण, जाँच, निरीक्षण कर लेता है और फिर उनके परिणामों को स्वीकार करता है। मनुष्य स्वयं ही इन्हें बनाता है।

प्रो० जेम्स-‌ “प्रयोजनवाद मन का एक स्वभाव (या स्थिति), एक अभिवृत्ति है, यह विचारों और सत्य की प्रकृति का एक सिद्धान्तवाद और अन्त में यह वास्तविकता के बारे में एक सिद्धान्तवाद है।”

प्रो० रॉस- “प्रयोजनवाद मूलतः एक मानववादी दर्शन है जो यह मानते हैं कि मनुष्य कार्य करने में अपने मूल्यों का सृजन करता है, वास्तविकता अभी भी निर्माण की अवस्था में है और अपने स्वरूप का कुछ भाग भविष्य के लिए छोड़ देता है, कुछ अनिश्चित सीमा तक हमारे सत्य मनुष्य द्वारा निर्मित वस्तुएँ हैं ।”

प्रो० हेन्डरसन- “प्रयोजनवादी कहते हैं कि एक वस्तु अनुभव में काम करती है तो वह उसे सत्य बना देती है-अर्थात् क्रिया सत्य बनाती है। किसी भी सिद्धान्त की सत्यता उसकी कुशलता के द्वारा, उसकी क्रिया द्वारा, मानव प्रयोजन को प्राप्त करने में किये गये कार्य के निर्देशन के द्वारा मापी जा सकती है। प्रयोजनवादी कहते हैं कि सत्य मानव निर्मित होता है। कोई निरपेक्ष सत्य नहीं होता है। सत्य बदलता रहता है और शुद्धतया परिणामों की वस्तु है, वही सत्य है जो किन्हीं विशेष परिस्थितियों में काम करता है। परिस्थितियाँ बदलती रहती हैं इसलिये सत्य बदलता है, आज जो सत्य है वह कल सत्य नहीं हो सकता ।”

प्रो० रस्क- “प्रयोजनवाद एक नये आदर्शवाद के विकास में एक अवस्था पात्र है-एक ऐसा आदर्शवाद जो वास्तविकता के प्रति पूर्ण न्याय करेगा, व्यावहारिक और आध्यात्मिक मूल्यों को मिलावेगा, और एक संस्कृति के निर्माण में प्रतिफलित होगा जो कुशलता का पुष्प होगा न कि उसकी नकारता का।”

निष्कर्ष-

उपर्युक्त सभी विचारों का निष्कर्ष निम्न शब्दों में दिया जा रहा है जिसमें प्रयोजनवाद का तात्पर्य स्पए होता है। प्रयोजनवाद वह दार्शनिक विचारधारा है जिसमें मानव सत्यों, सिद्धान्तों, मूल्यों, आदर्शों आदि का वैज्ञानिक ढंग से स्वयं निर्माण करता है; ऐसे सत्य और आदर्श परिस्थितियों के अनुसार बदलते रहते हैं, मनुष्य के लिए उपयोगी होते हैं, भौतिक धरातल पर स्वीकार किये जाते हैं न कि आध्यात्मिक स्तर पर। इस जगत तथा सभी का निर्माण-करण-परिणाम के नियमानुसार होता है।

भारतीय परिप्रेक्ष्य में प्रयोजनवाद का तात्पर्य-

प्रयोजनवाद का स्रोत पाश्चात्य चिन्तक यूनानी विचारक हेराक्लिटस में खोजते हैं जिसने संसार की सभी चीजों को परिवर्तनशील बताया। उसका कहना था कि जिस जल में एक बार पैर रखा जाता है वह पुनः नहीं मिलता क्योंकि नदी बहती रहती है। इसलिए कोई वस्तु और सिद्धान्त इस संसार में शाश्वत नहीं हो सकते। उसके बाद सोफिस्ट चिन्तकों ने मनुष्य को सभी ज्ञान का केन्द्र एवं सभी चीजों का मापदण्ड स्वीकार किया। इन्हीं सिद्धान्तों का प्रतिपादन अमरीकी विचारक सैंडर्स तथा विलियम जेम्स ने आधार मानकर प्रयोजनवाद का आरम्भ किया। बाद में जॉन डीवी ने बस्तुनिष्ठ चिन्तन का आविष्कार किया। भारत में इस प्रयोजनवाद को हम न्याय-दर्शन में पाते हैं। प्रो० सिन्हा ने लिखा है कि “यथार्थ सत्व का परख है।.. न्याय प्रकृति-सामर्थ्य अथवा क्रियात्मक उपयोगिता को सत्य मानता है।… अतः क्रियात्मक अनुपयोगिता असत्य की कसौटी है। न्याय तथ्य के साथ संगति की जो विषयवादियों की कसौटी है तथा क्रियात्मक उपयोगिता जो व्यवहारवादियों के सत्य की कसौटी है इन दोनों को सत्य मानता है। न्याय विषयवादी व्यवहार को सत्य मानता है। …न्याय का मत है कि ज्ञान का प्रामाण्य, ज्ञान के कारणों के गुण से उत्पन्न होता है।…न्याय के अनुसार ज्ञान के प्रामाण्य तथा अप्रामाण्य दोनों बाहरी कारणों से उत्पन्न तथा ज्ञात होते हैं।’ प्रो० सिन्हा का कहना है कि न्याय के अनुसार गिलास का पानी प्यास मिटा देता है अतएव इस कारण गिलास की उपयोगिता है और गिलास का प्रयोजन जीवन में है, अस्तु उसमें सत्यता है और विश्वास किया जाता है। न्याय ने तर्क के द्वारा ज्ञान प्राप्त करना बताया है जो आज प्रयोजनवाद भी मानता है। अतएव तर्कयुक्त ज्ञान, उपयोगिता के कारण ज्ञान प्राप्त होना चाहिए यह हमें न्याय दर्शन में मिलता है अतएव यहीं भारतीय परिप्रेक्ष्य में प्रयोजनवाद पाया जाता है। इसके बाद बौद्ध दर्शन के योगाचार सम्प्रदाय में प्रयोजनवाद की झलक मिलती है। इसके अनुसार बाह्य पदार्थ ज्ञानेन्द्रियों को उत्तेजित करते हैं और ज्ञानेन्द्रियों की प्रतिक्रिया के फलस्वरूप हमें बोध होता है, अतएव ज्ञान मिलता है। अनुभव य हमारी ज्ञानेन्द्रियाँ ज्ञान के साधन हैं। यह प्रयोजनवादी भी मानते हैं। अतएव भारत में प्राचीनकाल से ही प्रयोजनवादी विचारधारा पाई गई ऐसा कहा जा सकता है। आधुनिक समय में डीवी का प्रभाव गांधी जी पर अवश्य पड़ा और इन्होंने क्रिया के द्वारा ज्ञान की प्राप्ति पर बल दिया। कोठारी कमीशन में “कार्य- अनुभव” इसी तरह से ज्ञान का साधन माना गया है और उस पर जोर दिया गया है। अतएव स्पष्ट है कि भारतीय परिप्रेक्ष्य में भी क्रियात्मक अनुभव और तदुपरान्त ज्ञान की उपलब्धि पर जोर देने से प्रयोजनवादी विचारधारा आज भी मिलती है। इसका वही तात्पर्य है जो अमरीकी व्यवहारवादी या प्रयोजनवादी विचारक रखते हैं अर्थात् क्रिया ज्ञान का स्रोत है। सत्य की जाँच वैज्ञानिक प्रयोग द्वारा की जा सकती है। भौतिक परिस्थितियों के बदलने से मनुष्य के मूल्य और आदर्श तर्था लक्ष्य बदलते रहते हैं। मनुष्य अपने काम की वस्तुओं का निर्माण करता है।

प्रयोजनवादी शिक्षा की विशेषताएँ-

प्रयोजनवाद ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़े क्रान्तिकारी परिवर्तन किये हैं। इनकी सार्थकता एवं उपयोगिता सभी ने स्वीकार की है। इसका परिणाम यह हुआ कि विश्व के पिछड़े देशों में प्रयोजनवादी शिक्षा का प्रचार हो रहा है। शिक्षा के प्रयोजनवादी विधान को सर्वत्र ग्रहण किया गया है। अतएव यहाँ हम प्रयोजनवादी शिक्षा की विशेषताओं को प्रस्तुत करेंगे-

(i) शिक्षा संचित अनुभवों का पुनर्निर्माण है।

(ii) शिक्षा सामाजिक कल्याण के विचार से होती है।

(iii) शिक्षा सामाजिक विकास की प्रक्रिया है।

(iv) शिक्षा का सम्बन्ध जीवन से होता है और शिक्षा स्वयं जीवन है।

(v) शिक्षा सामायिक मूल्य को सबसे महत्व देती है।

(vi) शिक्षा बक्ति में सामाजिक कुशलता उत्पन्न करती है।

(vii) प्रयोजनवाद बालक को एक निश्चित वातावरण में शक्तिशाली सृजनकर्ता मानता है।

(viii) प्रयोजनवाद बालक के विकास को उसके प्राकृतिक तथा सामाजिक वातावरण की ‘पारस्परिक क्रिया का परिणाम मानता है।

(ix) प्रयोजनवादी शिक्षा बालक के अनुभव और क्रिया पर निर्भर करती है।

(x) सच्चा ज्ञान क्रिया करके ही प्राप्त होता है।

(xi) प्रयोजनवादी शिक्षा बालक को अपनी योग्यता, रुचि, शक्ति, आवश्यकता के अनुसार विकास के लिए सभी अवसर एवं सुविधा साधन प्रदान करती है।

(xii) प्रयोजनवादी शिक्षा लोकतन्त्रीय होती है, स्वतन्त्रता पर आधारित है तथा जनसमूह के मनस् को प्रगतिशील बनाती है।

(xiii) प्रयोजनवादी शिक्षा प्रत्येक नागरिक में गत्यात्मक आविष्कार तथा प्रत्युत्पन्न मन का सृजन करती है।

(xiv) प्रयोजनवादी विमाने ना शिक्षा की प्रणालियों को जन्म दिया है।

(xv) प्रयोजनवादी शिक्षा अपने उदेश्य, पाठ्यक्रम, शिक्षाविधि तथा संगठन में सदैव परिवर्तनकारी, क्रातिकारी और आगे बढ़ने वाली है।

निष्कर्ष-

उपर दिये गये विचारों का निष्कर्ष निकालते हुए संगोप में हम यह कह सकते है कि प्रयोजनवाद ने दर्शन के दौर में मनुष्य को सभी का आदर्श, मानदण्ड और आधार माना है फिर भी आलोचकों के विचार से मानव जीवन को प्रति उचित दृष्टिकोण प्रदान न कर सका क्योकि व्यक्ति को समाज के नियमों की सीमा से घेर दिया है। शिक्षा के क्षेत्र में प्रयोजनबाद ने मनुष्य तथा उसके जीवन के व्यावहारिक पक्ष पर सारा ध्यान केन्द्रित कर दिया है फलस्वरूप मनुष्य की जीवन समस्याओं का समाधान पर्याप्त सफलता के साथ यह कर सका। इस विशिष्टता के कारण आज के विश्व में सारे शिक्षाशास्त्री प्रयोजनवादी शिक्षा विधान को स्वीकार करने में जरा भी संकोच नहीं करते हैं।

शिक्षाशास्त्र महत्वपूर्ण लिंक

Disclaimer: sarkariguider.com केवल शिक्षा के उद्देश्य और शिक्षा क्षेत्र के लिए बनाई गयी है। हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Link और Material provide करते है। यदि किसी भी तरह यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो Please हमे Mail करे- sarkariguider@gmail.com

About the author

Kumud Singh

M.A., B.Ed.

Leave a Comment

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
close button
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
error: Content is protected !!