प्रबंधन सूचना प्रणाली / Management Information System

डेटाबेस मैनजमेन्ट सिस्टम से आशय एवं परिभाषा | डेटाबेस प्रणाली के प्रकार | डेटाबेस मैनजमेण्ट सिस्टम के कार्य | डेटाबेस मैनेजमेण्ट सिस्टम के गुण या लाभ

डेटाबेस मैनजमेन्ट सिस्टम से आशय एवं परिभाषा | डेटाबेस प्रणाली के प्रकार | डेटाबेस मैनजमेण्ट सिस्टम के कार्य | डेटाबेस मैनेजमेण्ट सिस्टम के गुण या लाभ | Meaning and definitions of database management system in Hindi | Types of Database System in Hindi | Functions of Database Management System in Hindi | Properties or Benefits of Database Management System in Hindi

डेटाबेस मैनजमेन्ट सिस्टम से आशय एवं परिभाषा

(Database Management System: Meaning and Definition)

डेटाबेस मैनेजमेण्ट सिस्टम एक ऐसा सिस्टम है। जिसमें डेटा को डेटाबेस के रूप में एक स्थान पर एकत्रित किया जाता है और उसे ऐक्सेस करके सारी समस्याओं का समाधान किया जाता है। दूसरे शब्दों में, डेटाबेस मैनेजमेण्ट सिस्टम (DBMS) एक ऐसी प्रणाली है, जिसके तहत हम सम्बंधित सूचनाओं का संकलन तथा प्रबंध करते हैं। इसके द्वारा हम निम्नलिखित क्रियाएं कर सकते हैं-नए रिकॉर्ड को जोड़ना, पहले से संगृहीत रिकॉर्ड में आवश्यकतानुसार परिवर्तन करना, सूचना को किसी विशेष क्रम में लगाना, अवांछनीय रिकॉर्ड को हटाना तथा जरूरत अनुसार जानकारी प्रदान करना।

विभिन्न विद्वानों ने डेटाबेस मैनेजमेण्ट सिस्टम को निम्न प्रकार परिभाषित किया है-

(1) “डेटाबेस मैनेजमेण्ट कम्प्यूटर्स द्वारा प्रयुक्त एक उपकरण है,, जिसका उपयोग डेटा की प्रोसेसिंग व व्यवस्थित संकलन हेतु किया जाता है।”

-ई. सेल्डेन पॉल

(2) “डेटाबेस मैनेजमेण्ट के तहत फाइल्स में डेटा तैयार करना, सुधार करना, समाप्त करना, जोड़ना आदि को शामिल किया जाता है। जो सॉफ्टवेयर उपर्युक्त क्रियाओं को सम्पन्न करने में सहायक होते हैं, उन्हें डेटाबेस मैनेजमेण्ट कहते है।” “

-जी.ई. लोरून

निष्कर्ष – इस तरह DBMS एक जटिल सॉफ्टवेयर पैकेज है जो यूज़र को OS से अपनी बोलचाल की भाषा में सम्प्रेषण करने की सुविधा प्रदान करता है। DBMS यूज़र के आदेश की व्याख्या करता है, जिससे कम्प्यूटर प्रणाली अपने ऑपरेटिंग सिस्टम के माध्यम से अपेक्षित कार्य सम्पन्न कर सके।

डेटाबेस प्रणाली के प्रकार

डेटाबेस को निम्न दो प्रकार से व्यवस्थित किया जा सकता है-

  1. केन्द्रीय डेटाबेस (Centralized Database)- जिन बैंकों के कार्यालय / संस्थान कम्प्यूटरीकृत कार्य करते हैं उनमें डेटा मेनफ्रेम, मिनी कम्प्यूटर में बने डेटाबेस में स्टोर होता है। उस कार्यालय के सभी कर्मचारी नेटवर्क द्वारा डेटाबेस को ऐक्सेस करते हैं। अगर सम्पूर्ण डेटाबेस एक ही स्थान पर स्टोर हो तो वह केन्द्रीय डेटाबेस कहलाता है।

उदाहरण के लिए, रेलवे आरक्षण केन्द्र के मुख्य कार्यालय में एक ही सर्वर है। नेटवर्क द्वारा सभी कार्यालयों द्वारा उस सर्वर से जुड़े होते हैं। किसी भी कर्मचारी या शाखा को नए  आरक्षण या रिकॉर्ड स्टोर करना है या कोई रिकॉर्ड देखना है, तो वे सर्वर में स्टोर किए गए डेटाबेस को ही ऐक्सेस करेंगे।

  1. वितरित डेटाबेस (Distributed Database)– जब किसी संस्थान, कार्यालय, बैंक आदि का डेटाबेस एक सर्वर में स्टोर न होकर अनेक कार्य सर्वर कम्प्यूटर में वितरित अथवा विभक्त रहता है। तो ऐसा डेटाबेस वितरित डेटाबेस (Distributed Database) कहलाता है। www सिस्टम का डेटाबेस अनेक सर्वर कम्प्यूटर में विभाजित रहता है। उपरोक्त डेटाबेस को भी केन्द्रीय डेटाबेस की भाँति ही अनेक प्रयोगकर्ताओं द्वारा एक साथ, एक ही समय में ऐक्सेस किया जा सकता है।

डेटाबेस मैनजमेण्ट सिस्टम के कार्य

(Function of Database Management System)

  1. DBMS द्वारा डेटा की प्रोसेसिंग होती है।
  2. अगर कोई पे-रोल प्रोग्राम क्रियान्वित हो रहा है और प्रोग्राम को डेटाबेस के कुछ डेटा की जरूरत है तो वह इसके लिए इंस्ट्रक्शन्स के माध्यम से आवश्यक डेटा उपलब्ध करेगा। CPU की नियंत्रण इकाई प्रोग्राम के इंस्ट्रक्शन्स को क्रमानुसार क्रियान्वित करती है। जब कम्प्यूटर नियंत्रण डेटा मैनिपुलेशन भाषा पर पहुँचता है तो वह स्वतः DBMS में चला जाता है।
  3. DBMS यह सुनिश्चित करता है कि जो डेटा माँगा गया है, वह पहले से परिभाषित किया गया है तथा उस तक पहुँचने की अनुमति दी गई हैं। DBMS उस डेटा तक पहुँचने का मार्ग निर्धारित करके तथा Access Path Mechanism का उपयोग करके उस तक पहुंचता है।
  4. DBMS कोई भी इनपुट परिचालन सम्पन्न करने के लिए ऑपरेटिंग सिस्टम से ‌प्रार्थना करता है।
  5. ऑपरेटिंग सिस्टम मुख्य भण्डारण क्षेत्र तक पहुँचता है एवं उसे पढ़ता है।
  6. DBMS डेटा को बफर भण्डारण से इनपुट क्षेत्र पर स्थानान्तरित करता है, जिससे प्रोग्राम के अनुसार कार्य हो सके।
  7. DBMS ही प्रोग्राम को यह सूचित करता है कि माँगा गया रिकॉर्ड प्राप्त हुआ अथवा नहीं।

डेटाबेस मैनेजमेण्ट सिस्टम के गुण या लाभ

(Properties of Database Management System)

डेटाबेस मैनेजमेण्ट सिस्टम के गुण निम्नलिखित हैः

  1. साझा उपयोग (Sharing)-डेटाबेस के लिए यह परमावश्यक है कि वह ऐसी सुविधा प्रदान करे जिससे कई यूजर्स एक ही सूचना को देख व प्रयोग कर सकें, अन्यथा सूचना प्राप्त करने में अत्यधिक समय नष्ट होगा। माना कि व्यक्ति आँकड़ों अध्ययन कर रहा है तो दूसरे व्यक्ति को उस समय तक इंतजार करना होगा तब तक कि पहला व्यक्ति अगली सूचना पर न चला जाए या अपना डेटाबेस बन्द न कर दे।
  2. सुरक्षा का गुण (Feature of Security)- यह डेटाबेस का एक प्रमुख गुण है। इसके तहत् डेटाबेस यह सुनिश्चित करता है कि प्रत्येक व्यक्ति न तो डेटाबेस को खोल सके और न ही आँकड़ों को देख सके। साथ ही, डेटाबेस का कार्य यह भी है कि वह हर व्यक्ति को सम्पादन की सुविधा न दे।
  3. शुद्धता का गुण (Feature of Accuracy)- किसी भी डेटाबेस में सही सूचना- प्राप्ति हेतु यह नितांत जरूरी है कि आँकड़ों को शुद्ध रूप में स्टोर किया जाए अर्थात् ऐसा सुनिश्चित करना कि सिर्फ एक जैसे ही आँकड़ों का कलेक्शन किया गया है। अगर दो स्थानों पर सूचना इकट्ठी की गई हो तो वह एक जैसी होनी चाहिए, अन्यथा उससे सही सूचना प्राप्त करना सम्भव न होगा।
  4. आँकड़ों की प्रतिलिपियों का लोप (Removal of Duplicity of Record) – डेटाबेस का यह सबसे महत्वपूर्ण गुण है। इसके तहत यह सुनिश्चित किया जाता है कि किसी एक सूचना से सम्बन्धित सिर्फ एक ही रिकॉर्ड है। अगर एक ही सूचना सम्बन्धी एक से ज्यादा आँकड़े होंगे तो यह सुनिश्चित करना मुश्किल होगा कि कौन-सी सूचना सही हैं।
  5. आँकड़ों के आयात-निर्यात का गुण (Features of Exporting and Importing of Data)- डेटाबेस का कार्य है कि वह बाहरी आँकड़ों को अपने में समाहित कर सके तथा अपने भीतर समाहित आंकड़ों को किसी अन्य सॉफ्टवेयर में भेज सके।
  6. स्टैण्डर्ड पॉलिसी एवं नियम लागू करने का गुण (Standard Enforcing)- हर कम्पनी एवं संस्थान के डेटाबेस हेतु कुछ स्टैण्टर्ड लागू किये जाते हैं। DBMS के द्वारा उन नियमों व स्टैण्डडों को लागू किया जा सकता है; जैसे-कम्पनी को प्रयोग करने का ज्यादा निर्धारित करना आदि।
प्रबंधन सूचना प्रणाली  महत्वपूर्ण लिंक

Disclaimer: sarkariguider.com केवल शिक्षा के उद्देश्य और शिक्षा क्षेत्र के लिए बनाई गयी है। हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Link और Material provide करते है। यदि किसी भी तरह यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो Please हमे Mail करे- sarkariguider@gmail.com

About the author

Kumud Singh

M.A., B.Ed.

Leave a Comment

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
close button
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
error: Content is protected !!