भूगोल / Geography

लारेन्स डडले स्टाम्प – ब्रिटिश भुगोलावेत्ता (L. D. Stamp – British Geographers)

लारेन्स डडले स्टाम्प – ब्रिटिश भुगोलावेत्ता (L. D. Stamp – British Geographers)

सर लारेन्स डडले स्टाम्प (1898-1967) का जन्म लन्दन में हुआ था। इन्होंने भूगोल और भूगर्भशास्त्र में उच्च शिक्षा प्राप्त किया था। उन्होंने प्रथम और द्वितीय विश्व युद्धों तथा शान्ति काल में भी देश की उत्कृष्ट सेवा की थी जिसके कारण ब्रिटिश सरकार ने उन्हें ‘सर’ (Sir) की उपाधि से विभूषित किया था। उन्होंने भारत, श्रीलंका, म्यामार, दक्षिण-पूर्वी एशिया तथा अफ्रीका आदि अनेक देशों एवं प्रदेशों की शोध यात्राएं किया था।

सर लारेन्स डडले स्टाम्प 1923 से 1926 तक रंगून विश्वविद्यालय (म्यांमांर) में भूगोल के प्राध्यापक थे। इसके पश्चात् 1926 से 1965 तक वे लन्दन विश्वविद्यालय में भूगोल के प्रोफेसर के रूप में कार्य करते हुए अन्य अनेक शैक्षिक पदों को भी सुशोभित किया। स्टाम्प के विशिष्ट कार्यों तथा महान व्यक्तित्व को देखते हुए क्लार्क, एडिनबरा, स्टाकहोम, वारसा आदि कई विश्वविद्यालयों ने उन्हें ड्राक्ट्रेट की मानद उपाधि से विभूषित किया था। स्टाम्प महोदय ब्रिटिश भूगोलवेत्ता संघ और अन्तर्राष्ट्रीय भूगोल संघ के अध्यक्ष पद पर भी कार्य कर चुके थे। उन्होंने 1942 से 1955 तक ब्रिटिश सरकार के कृषि एवं मत्स्य मंत्रालय में ग्रामीण भूमि उपयोग के मुख्य सलाहकार के रूप में भी कार्य किया था। 1930 में ब्रिटेन की भूमि का सर्वेक्षण स्टाम्प के नेतृत्व में किया गया था। भूमि उपयोग सर्वेक्षण का संचालन करते हुए उन्होंने 6 इंच प्रति मील (प्रदर्शक भिन्न 1 : 10560) की मापनी पर भूमि उपयोग मानचित्रों का निर्माण कराया जिसमें भूमि उपयोग के 6 वर्गों को प्रदर्शित किया गया था। स्टाम्प द्वारा प्रयुक्त भूमि उपयोग प्रणाली को आवश्यक संशोधन के साथ विश्व के अनेक देशों में भूमि उपयोग सर्वेक्षण के लिए स्वीकार कर लिया गया। भूमि उपयोग प्रणाली को स्टाम्प की महान देन माना जाता है।

लारेन्स डडले स्टाम्प के ग्रंथ

स्टाम्प एक महान लेखक थे जिन्होंने लगभग 50 पुस्तकों को लिखा अथवा सम्पादित किया था। उनकी प्रसिद्ध पुस्तकें निम्नांकित हैं-

  1. Glossary of Geographical Terms (भौगोलिक शब्दावली),
  2. The Geography of Life and Death ( जीवन और मृत्यु का भूगोल),
  3. A Hand Book of Commercial Geography (वाणिज्य भूगोल की पुस्तिका),
  4. Some Aspects of Medical Gcography (चिकित्सा भूगोल के कुछ पक्ष),
  5. The Land of Britain : Its Use and Misuse (ब्रिटेन की भूमि-इसका उपयोग एवं दुरुपयोग)।
  6. Our Developing World (हमारा विकासशील विश्व)।
  7. Land for Tomorrow-The Underdeveloped World (कल के लिए भूमि-अल्पविकसित विश्व)।
  8. The British Islands-A Geographic and Economic Survey (ब्रिटिश द्वीप समूह-भौगोलिक एवं आर्थिक सर्वेक्षण)।
  9. Applied Geography ( अनुप्रयुक्त भूगोल) ।
  10. Africa- A Study in Tropical Development (अफ्रीका-उष्णकटिबंधीय विकास में अध्यन) ।
  11. 11. Asia-A Regional and Economic Geography (एशिया-प्रादेशिक एवं आर्थिक भूगोल)।
  12. History of Land Use in Arid Regions. (शुष्क प्रदेशों में भूमि उपयोग का इतिहास)।
  13. Physical Geography and Geology (भौतिक भूगोल एवं भू विज्ञान)।
  14. A Dictionary of Geography (भौगोलिक शब्दकोश)।

Disclaimer: sarkariguider.com केवल शिक्षा के उद्देश्य और शिक्षा क्षेत्र के लिए बनाई गयी है। हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Link और Material provide करते है। यदि किसी भी तरह यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो Please हमे Mail करे- sarkariguider@gmail.com

About the author

Kumud Singh

M.A., B.Ed.

Leave a Comment

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
close button
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
error: Content is protected !!