मानव संसाधन प्रबंधन / Human Resource Management

मानव संसाधन प्रबन्ध विज्ञान है या कला | सेविवर्गीय प्रबन्धक अथवा मानव संसाधन विकास मानव संसाधन प्रबन्धक के उत्तरदायित्व

मानव संसाधन प्रबन्ध विज्ञान है या कला | सेविवर्गीय प्रबन्धक अथवा मानव संसाधन विकास मानव संसाधन प्रबन्धक के उत्तरदायित्व | Is human resource management a science or an art in Hindi | Responsibilities of Departmental Manager or Human Resource Development Human Resource Manager in Hindi

मानव संसाधन प्रबन्ध विज्ञान है या कला

(Human Resource Management: An Art or Science)

मानव संसाधन प्रबन्ध एक कला है यह तय करने के लिये ‘कला’ के आशय को समझना आवश्यक है। कला कार्य करने का कौशल होती है यह अवलोकन अध्ययन एवं अनुभव द्वारा प्राप्त योग्यता होती है। यह व्यावहारिक ज्ञान होता है। यह वाँछित परिणामों को प्रभावी बनाने हेतु कौशल या ज्ञान का व्यवस्थित उपयोग होता है। मानव संसाधन प्रबन्ध एक कला है क्योंकि-

  1. इस हेतु ज्ञान, अनुभव को व्यावहारिक रूप देने हेतु कौशल एवं क्षमता की आवश्यकता होती है।
  2. प्रत्येक मानव संसाधन प्रबन्ध को वास्तविक स्थिति को समझना होता है।
  3. मानव संसाधन प्रबन्ध हमेशा परिवर्तनीय जटिल परिस्थितियों में व्यवहार करता है।
  4. मानव संसाधन प्रबन्ध में पूर्णता के स्तर को नियमित अभ्यास से ही प्राप्त करना सम्भव हो सकता है।

विज्ञान किसी विशेष प्रयोजन में बारे में ज्ञान का व्यवस्थित एवं संगठित समूह है। विज्ञान के द्वारा कारण एवं प्रभाव के मध्य सम्बन्ध स्थापित किया जाता है। विज्ञान की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित होती हैं-

  1. विज्ञान व्यवस्थित ज्ञान का समूह होती है।
  2. यह कारण एवं प्रभाव के मध्य सम्बन्ध स्थापित करती है।
  3. ज्ञान के समूह का विकास अवलोकन, अन्वेषण आदि के माध्यम से होता है।

उपरोक्त बातों को ध्यान में रखते हुए मानव संसाधन प्रबन्ध को निम्नलिखित के कारण विज्ञान कहा जा सकता है-

  1. मानव संसाधन प्रबन्ध के सिद्धान्तों, तकनीक, नियम आदि सुविकसित होते हैं।
  2. इसकी अवधारणायें, सिद्धान्त, आदि का विकास निरन्तर अवलोकन, अन्वेषण प्रयोग आदि के माध्यम से होता है।

उपरोक्त विवरण के आधार पर यह कहा जा सकता है कि मानव संसाधन प्रबन्ध कला एवं विज्ञान दोनों का संयोग है यह वैज्ञानिक रूप से विकसित सिद्धान्तों का प्रयोग करते हुए मानवीय घटक को प्रयोग करने की एक कला है।

सेविवर्गीय प्रबन्धक अथवा मानव संसाधन विकास मानव संसाधन प्रबन्धक के उत्तरदायित्व (Responsibilities of Personnel Manager or Human Resource Development Manager)

सेविवर्गीय प्रबन्धक अथवा मानव संसाधन प्रवन्ध को कार्मिक विभाग का प्रमुख अधिकारी माना जाता है। वह कार्मिक मुद्दों पर उच्च प्रबन्धकों को सलाह देता है। उसके उत्तरदायित्व बहुत व्यापक होते हैं। जार्ज हेमन ने निम्नलिखित उत्तरदायित्व बताए हैं-

  1. कार्मिक पद्धति के सम्बन्ध में उत्तरदायित्व (Responsibilities regarding Personnel System)- वह सम्बन्धित उपक्रम की कार्मिक पद्धति के सम्बन्ध में उत्तरदायी होता है। वह निम्नलिखित कार्य करता है-

(i) सक्षम कर्मचारियों को भर्ती करना,

(ii) सर्वोत्तम तथा सर्वाधिक प्रभावी कर्मचारियों का चयन करना,

(iii) प्रशिक्षण सुविधाओं की व्यवस्था करना,

(iv) मजदूरी एवं वेतन को निर्धारित करना।

  1. परामर्शदाता के रूप में उत्तरदायित्व (Responsibilities as an Advisor)- इस विचार से मानव संसाधन विकास प्रबन्धक के उत्तरदायित्व निम्नलिखित होते हैं-

(i) कार्मिक नीतियों का निर्माण करना

(ii) कार्मिक नीतियों का क्रियान्वयन करना,

(iii) क्रियान्वयन की समस्याओं को दूर करना।

  1. वित्तीय संसाधनों के सम्बन्ध में उत्तरदायित्व (Responsibilities towards Financial Resources)- मानव संसाधन विकास प्रबन्धक निम्नलिखित के सम्बन्ध में उत्तरदायी होता है-

(i) शिक्षा एवं प्रशिक्षण व्यय,

(i) सुरक्षा-उपायों पर व्यय,

(i) वहनों पर व्ययों,

(i) कर्मचारी सेवायोजक सम्बन्धों पर व्यय ।

  1. अन्य उत्तरदायित्व (Other Responsibilities)- मानव संसाधन विकास प्रबंधक निम्नलिखित के सम्बन्ध में भी उत्तरदायी होते हैं-

(i) कर्मचारियों की कार्यक्षमता का अधिकतम उपयोग करना,

(ii) श्रमेकों का विभाजन करना,

(iii) मजदूरी, अधिसमय मजदूरी, बोनस, अनुपस्थिति आदि के उचित अभिलेख तैयार करना,

(iv) कार्मिक शोध करना,

(v) श्रमिकों को हर सम्भव सुविधाएँ देना,

(vi) कार्मिक नीतियों, पद्धतियों एवं प्रगति का निष्पादन करना।

मानव संसाधन प्रबंधन  महत्वपूर्ण लिंक

Disclaimer: sarkariguider.com केवल शिक्षा के उद्देश्य और शिक्षा क्षेत्र के लिए बनाई गयी है। हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Link और Material provide करते है। यदि किसी भी तरह यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो Please हमे Mail करे- sarkariguider@gmail.com

About the author

Kumud Singh

M.A., B.Ed.

Leave a Comment

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
close button
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
error: Content is protected !!