भूगोल / Geography

मानचित्रों का वर्गीकरण (CLASSIFICATION OF MAPS) मानचित्र के प्रकार

मानचित्रों का वर्गीकरण (CLASSIFICATION OF MAPS) मानचित्र के प्रकार

उद्देश्य एवं आवश्यकता के अनुसार मानचित्र अनेक प्रकार के होते हैं। उद्देश्य के आधार पर मानचित्र दो प्रकार के होते हैं :

(1) सामान्य मानचित्र (General Map),

(2) विशेष मानचित्र (Special Mab)

(1) सामान्य मानचित्र – इन मानचित्रों का निर्माण, सामान्य सूचनाओं को प्रदर्शित करने के लिए किया जाता है। इनमें पहाड़, पठार, नदी, झील, सागर, महासागर, नगर, बन्दरगाह आदि अनेक तथ्यों को सम्मिलित कर लिया जाता है।

मापक के आधार पर मानचित्रों का वर्गीकरण- मापक के आधार पर मानचित्रों को दो भागों में वर्गीकृत किया गया है :

  1. लघुमापक मानचित्र (Small Scale Maps)- लघुमापक मानचित्रों में बड़े क्षेत्रों को प्रदर्शित किया जाता है अतएव मापक बहुत लघु होता है; जैसे 1 सेण्टीमीटर = 100 किलोमीटर। एटलस मानचित्र लघुमापक मानचित्र होते हैं। समस्त विश्व, महाद्वीप अथवा किसी देश में वितरण मानचित्र या किसी भौगोलिक इकाई को प्रदर्शित करने के लिए इस प्रकार के लघुमापक मानचित्र बनाए जाते हैं।
  2. वृहत् मापक मानचित्र (Large Scale Maps)- वृहत् मापक मानचित्रों में छोटे-छोटे क्षेत्रों के विवरण को प्रदर्शित किया जाता है। वृहत् मापक मानचित्र छोटे क्षेत्र को बड़े कागज पर प्रदर्शित करता है। नगर या गाइड स्थलाकृतिक मानचित्र अथवा भू-पत्रक मानचित्र वृहत् मापक पर ही बनाए जाते हैं। किसी जिले, विकास खण्ड, कमिश्नरी अथवा राज्य में स्थलाकृतियों अथवा विवरण को प्रदर्शित करने के लिए इस प्रकार के वृहतु मापक मानचित्रों को बनाया जाता है। प्रायः अधिंकांश मानचित्र इसी आधार पर बनाए जाते हैं।

(2) विशेष मानचित्र- जब किसी विशेष उद्देश्य को ध्यान में रखकर मानचित्र तैयार किया जाता है तो उसे विशेष मानचित्र की संज्ञा दी जाती है; जैसे धर्म मानचित्र, भाषा मानचित्र, निर्वाचन मानचित्र, आदि। प्रायः अधिकांश मानचित्र इसी आधार पर बनाये जाते हैं। विभिन्न उद्देश्यों की पूर्ति के लिए विभिन्न प्रकार के मानचित्रों का निर्माण किया जाता है। अतएव उद्देश्यों के आधार पर मानचित्रों को निम्न प्रकार वर्गीकृत किया गया है :

  1. प्राकृतिक मानचित्र (Physical Maps),
  2. भू वैज्ञानिक मानचित्र (Geological Maps),
  3. जलवायु मानचित्र (Climatic Maps),
  4. मौसम मानचित्र (Weather Maps),
  5. वनस्पति मानचित्र (Vegatation Maps),
  6. मृदा मानचित्र (Soil Maps),
  7. राजनीतिक मानचित्र (Political Maps),
  8. सांस्कृतिक मानचित्र (Cultural Maps).
  9. जनसंख्या मानचित्र (Population Maps),
  10. आर्थिक मानचित्र (Economic Maps).
  11. यातायात मानचित्र (Transport Mups),
  12. भाषा, मानचित्र (Linguistic Maps),
  13. प्रजातीय मानचित्र (Racial Maps),
  14. वितरण मानचित्र (Distribution Maps),
  15. ऐतिहासिक मानचित्र (Historical Maps),
  16. स्थानाकृतिक मानचित्र (Topographical Maps),
  17. सामुद्रिक मानचित्र (Navigational Maps)।

महत्वपूर्ण लिंक 

Disclaimersarkariguider.com केवल शिक्षा के उद्देश्य और शिक्षा क्षेत्र के लिए बनाई गयी है | हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Link और Material provide करते है| यदि किसी भी तरह यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो Please हमे Mail करे- sarkariguider@gmail.com

About the author

Kumud Singh

M.A., B.Ed.

Leave a Comment

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
close button
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
error: Content is protected !!