राजनीति विज्ञान / Political Science

भारतीय संविधान के स्रोत |Sources of Indian Constitution in Hindi

भारतीय संविधान में विभिन्न संविधानों का समावेश | भारतीय संविधान के स्रोत |Sources of Indian Constitution in Hindi

भारतीय संविधान के स्रोत (Sources of Indian Constitution)

भारतीय संविधान निर्मित करने से पूर्व संविधान सभा ने विभिन्न देशों के संविधान का विस्तार पूर्वक अध्ययन किया तथा साथ ही साथ भारतीय स्वतंत्रता से पूर्व बने अधिनियमों, राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रस्तावों का भी अध्ययन किया गया। संपूर्ण चीजों के अध्ययन के पश्चात जहां से भी जो उपबंध अच्छा तथा उपयुक्त प्रतीत हुआ, उसे ले लिया गया तथा भारतीय संविधान में उसे सम्मिलित कर लिया गया। संविधान के विभिन्न प्रमुख उपबंधों के अग्रलिखित भारतीय संविधान के स्रोत हैं-

ब्रिटेन – संसदीय प्रणाली, एकल नागरिकता, विधि निर्माण निर्माण प्रक्रिया, मंत्रिमंडल का लोकसभा के प्रति सामूहिक उत्तरदायित्व, विदाई राष्ट्रपति की संवैधानिक स्थिति, विधि का शासन, संसदीय विशेषाधिकार, लोक सेवकों की पदावधि, संसद और विधानमंडल प्रक्रिया।

कनाडा – संघात्मक व्यवस्था, अपशिष्ट शक्ति, सबल केंद्रीकरण की व्यवस्था, केंद्र द्वारा राज्य के राज्यपालों की नियुक्ति।

अमेरिका – मौलिक अधिकार, न्यायिक पुनर्विलोकन, उच्चतम न्यायालय, संविधान की सर्वोच्चता, राष्ट्रपति पर महाभियोग प्रक्रिया, उपराष्ट्रपति का पद, स्वतंत्र निष्पक्ष न्यायपालिका, वित्तीय आपातकाल, उपराष्ट्रपति एवं उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों को हटाने की विधि।

पूर्व सोवियत संघ – मौलिक कर्तव्य, प्रस्तावना में सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय का आदर्श।

आयरलैंड – राज्य के नीति निर्देशक तत्व, राष्ट्रपति के निर्वाचन की रीति, राज्यसभा में 12 सदस्यों को मनोनीत होना।

जापान – अनुच्छेद का प्रस्तावना।

ऑस्ट्रेलिया – प्रस्तावना समवर्ती सूची, शक्ति विभाजन, संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक, प्रस्तावना की भाषा।

दक्षिण अफ्रीका – संविधान संशोधन प्रक्रिया, राज्यसभा के सदस्यों का निर्वाचन।

फ्रांस – गणतंत्रतात्मक ढांचा, स्वतंत्रता, समानता बंधुता के आदर्श।

जर्मनी – आपातकालीन उपबंध।

इसके अतिरिक्त भारतीय संविधान का पूरा मॉडल ब्रिटेन राज्य व्यवस्था को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यद्यपि ब्रिटेन में अलिखित संविधान है। भारत ने वहां स्थापित परंपराओं को अपने अनुरूप संविधान में लिपिबद्ध किया है।

महत्वपूर्ण लिंक 

Disclaimersarkariguider.com केवल शिक्षा के उद्देश्य और शिक्षा क्षेत्र के लिए बनाई गयी है | हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Link और Material provide करते है| यदि किसी भी तरह यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो Please हमे Mail करे- sarkariguider@gmail.com

 

About the author

Kumud Singh

M.A., B.Ed.

Leave a Comment

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
close button
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
error: Content is protected !!